गाजीपुर (चन्दन शर्मा) : गाजीपुर विधानसभा से विधायक जैकिशन साहू के बेटे अंकुर कुमार साहू को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से संबंधित मांगी गई सूचना नहीं दी जा रही है। उन्होंने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत आवेदन किया है।
आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
गाजीपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक जैकिशन साहू के बेटे अंकुर कुमार साहू को मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार का शक हुआ जिसके बाद उन्होनें आरटीआई अधिनियम 2005 के अन्तर्गत महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उ0प्र0 के यहाँ 9 जनवरी 2025 को आवेदन दिया। परंतु इस आवेदन का कोई उत्तर नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: विनय शंकर तिवारी को 45 दिन बाद हाइकोर्ट से मिली जमानत
आवेदन कोई जबाब नहीं मिलने पर अंकुर ने इसके लिए प्रथम अपील 12 फरवरी 2025 को किया लेकिन उसका भी जबाब नहीं मिला।
अंकुर कुमार साहू ने जनस्वराज हिंदी से बात करते हुए बताया कि गाजीपुर का मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होनें अरोप लगाते हुए कहा कि महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कालेज गाजीपुर में किसको रखना है, किसको निकालना है यह एक खास व्यक्ति करता है। यहाँ हर काम में भ्रष्टाचार है।

