Site icon जनस्वराज हिंदी

IPL 2026 News: 220 रन का लक्ष्य भी छोटा पड़ा, मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हराया

Janswaraj Hindi ipl 2026 match

न्यूज़ डेस्क (चंदन शर्मा): आईपीएल के एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) ने केकेआर (Kolkata Knight Riders) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता द्वारा दिए गए 220 रनों के विशाल लक्ष्य को मुंबई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 40 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने 51 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। वहीं, फिन एलेन (Finn Allen) ने 17 गेंदों में 37 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, जबकि रिंकू सिंह (Rinku Singh) 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट झटके। कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भी 1 विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस से आसानी से किया लक्ष्य का पीछा 

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। रायन रिकल्टन (Ryan Rickelton) ने 43 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई चौके-छक्के शामिल रहे। उनके साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 38 गेंदों में 78 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई तेज साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) (16 रन) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) (20 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई।

कोलकाता की ओर से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora), सुनील नरेन (Sunil Narine) और कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) को एक-एक सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए और टीम बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सकी। शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

मुंबई इंडियंस का 13 साल बाद हुआ सूखा खत्म

मुंबई इंडियंस ने 13 सालों से आईपीएल में अपने शुरुआती मैच नहीं जीते थे। 13 सालों बाद मुंबई को अपने पहले मैच में जीत मिली है। हार्दिक पंड्या ने मैच सेरेमनी में कहा कि पूरी टीम इस जीत से खुश है।

Exit mobile version