Site icon जनस्वराज हिंदी

India-Nepal Border: बीएसएफ की सतर्कता से पकड़ा गया चीनी घुसपैठिया:

India_Nepal Border

India_Nepal Border

India-Nepal Border(शशांक पाण्डेय): भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर स्थित फरेनिया गांव के निकट नेपाल से भारत मे घुसपैठ कर रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। सीमावर्ती क्षेत्र और पगडंडियों पर इन दिनों कड़ी निगरानी की जा रही है। यही कारण है कि बॉर्डर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने की उसकी योजना फेल हो गई,
उसके पास भारत में प्रवेश करने के वैध कागजात नहीं थे। वह काठमांडो से चला तो बस से आने के बजाय उसने साइकिल खरीदी। इसके बाद वह वहां से सीधे चितवन पहुंचा। वहां पर उसने नेपाली रुपये लिया। उसके बाद भारतीय सीमा की ओर चल पड़ा। सोनौली बाॅर्डर पर आते ही वह पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार चीनी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यही पता चला कि भारत में प्रवेश करने का उसके पास कोई वैध प्रपत्र नहीं था। वह भारत में कहां जाना चाहता था, इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली है। उसकी मंशा जानने में सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए अन्य एजेंसियों को भी जानकारी दी गई है। चीन के नागरिक के पास एक चाइनीज पासपोर्ट, कुछ नेपाली और चाइनीज करेंसी मिली है। उसके पास से नेपाली करेंसी 2480 व चाइनीज युआन 4766 बरामद हुए हैं। भारत में प्रवेश के लिए उसके पास वैध दस्तावेज नहीं मिला। इस लिए अनाधिकृत तरीके से भारत में प्रवेश के कारण उसके विरुद्ध सोनौली कोतवाली में 14 विदेशी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हो रही है।भारत-नेपाल की खुली सीमा सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गई है। इसका फायदा उठाते हुए आए दिन विदेशी नागरिक घुसपैठ करते हैं। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से घुसपैठिए पकड़ जाते हैं तो इनके बारे में पता चलता हैं

Exit mobile version