Site icon जनस्वराज हिंदी

गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव 2025 : रितेश मिश्रा अध्यक्ष पंकज महामंत्री

D7fed461 151b 45c5 a55e 1fcae5afca05

गोरखपुर : गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब (गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव) की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर रितेश मिश्रा ने तो महामंत्री पद पर पंकज विजयी हुए।

अध्यक्ष पद पर पिछले चुनाव में मात्र दो मतों से शिकस्त झेलने वाले रितेश मिश्रा ने इस बार एकतरफा जीत हासिल कर ली है। 346 मत पाकर उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी मनोज यादव को 216 मतों से मात दी। मनोज को 130 और कुंदन उपाध्याय को 104 वोट मिले। अतुल मुरारी सिर्फ दो ही मत प्राप्त कर सके।

उपाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र द्विवेदी और महामंत्री पद पर पंकज श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

भूपेंद्र उपाध्याय बने उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र उपाध्याय ने 290 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धनेश को 150 वोटों के अंतर से हरा दिया है। एक अन्य प्रत्याशी वागीश श्रीवास्तव को 139 वोट मिले।

वहीं महामंत्री पद पर पंकज श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यतीन्द्र मिश्रा को हराया। पंकज को 323 और यतीन्द्र मिश्रा को 132 वोट मिले हैं। व्रजेन्द्र सिंह को 99 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर अंगद कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष पद पर प्रिंस कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री के पद पर विनय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है।

कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए परमात्मा राम त्रिपाठी, विवेक कुमार, राजीव कुमार पांडेय ने जीत हासिल की। कार्यकारिणी के छह पदों और तीन कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल 28 प्रत्याशी मैदान में थे।

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 712 थी जिनमें से कुल 572 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तीन बजे तक हुआ मतदान

गौरतलब है कि आज ही सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान चला। मतदान के दौरान दौरान प्रेस क्लब के बाहर मतदाताओं के आने का सिलसिला आखिर तक चलता रहा। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू की गई। देर शाम तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। सभी जीते हुए प्रत्याशियों ने मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोगों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।

Exit mobile version