Gorakhpur News: गोरखपुर के रामगढ़ ताल इलाके में गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पास एक युवक को बोलेरो हटाने के लिए पीआरडी जवान ने बोला तो युवक ने पीआरडी जवान पर ही बोलेरो चढ़ा दी।
घायल PRD जवान अस्पताल में इलाज करने के बाद पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रामगढ़ताल इलाके के सिद्धार्थ नगर कॉलोनी के रहने वाले पीआरडी जवान रमेश चौरसिया अभी गोरखपुर ट्रैफिक में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बुधवार की शाम वे प्रेक्षागह के पास अपने एक साथी संग ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक बोलेरो (UP-53-EV-8052) का ड्राइवर आया और बोलेरो को बीच रास्ते में खड़ा कर दिया।
इसपर जब पीआरडी जवान ने ड्राइवर को बीच सड़क से बोलेरो हटाने के लिए कहा तो वह उलझ गया। उसने पहले तो पीआरडी जवान को धमकी दी और फिर अपनी तेज रफ्तार बोलेरो जवान पर चढ़ा दी।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी की बोलेरो पीआरडी जवान को टक्कर मारते हुए सीधा गड्ढे में जा गिरी। जिसमे रमेश को गंभीर चोटें आई और उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
Gorakhpur News: मनु तिवारी सहायक वैज्ञानिक चयनित, लोगों में हर्ष

