Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News: वी एम्ब्रेस ट्रस्ट ने कोलकाता रेप केस की मृतक जूनियर डॉ0 को दी श्रद्धांजलि, की प्रार्थना

17881d2a 3fde 46f5 b41c ec0eeaee32c4

गोरखपुर (सागर कसेरा): शनिवार को वी एम्ब्रेस ट्रस्ट ने कोलकाता रेप केस में मृत जूनियर डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। सहारा स्टेट सोसाइटी में भारत माता के मूर्ति के नीचे कैंडल जलाकर मृतक की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना भी की।

बीटा दें कि कोलकाता में घटित अमानवीय घटना के प्रति समाज के सभी वर्गों में गहरी नाराज़गी और आक्रोश व्याप्त है।

शनिवार को गोरखपुर में वी एम्ब्रेस ट्रस्ट द्वारा एक शांतिपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मृतक जूनियर डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित दर्जनों लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में शपथ ली कि वे अपने समाज को जागरूक करने का कार्य करेंगे, जिससे महिला अत्याचार, छेड़छाड़, और बलात्कार जैसी घृणित घटनाओं को रोका जा सके।

इस एकजुटता बैठक में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं फ़्राइडेज़ फॉर फ्यूचर गोरखपुर, गोरखपुर प्लॉगर्स, एकता सेवा संस्थान, हम वेलफेयर सोसाइटी, बरकत वेलफेयर सोसाइटी, प्रार्थी, रोबिनहुड आर्मी, प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी, जागृति फाउंडेशन आदि संगठनों ने भी भाग लिया। गोरखपुर के कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी शामिल हुए, जिनमें अंकित, सचिन , अनुराग, रोहन, अनीश, इंद्रेश, ऋषि, आदित्य, और राहुलके साथ कई लोग शामिल हुए।

सभी के एकमत राय थे कि सभी जागरूकता बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं का हर संभव मदद करने के लिये तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी को एकजुट एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

इस आयोजन ने ख़ुद के अंदर बदलाव लाने, समाज को जागरूक करने और न्याय की मांग को एक मजबूत आवाज़ देने का प्रयास किया है जो भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

Exit mobile version