Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News : प्रणाम भारत न्यूज़ 24 ने वार्षिक बैठक में बांटा परिचय पत्र

Gorakhpur News प्रणाम भारत न्यूज़ 24 ने वार्षिक बैठक में बांटा परिचय पत्र

Gorakhpur News प्रणाम भारत न्यूज़ 24 ने वार्षिक बैठक में बांटा परिचय पत्र

Gorakhpur News : शनिवार को प्रणाम भारत न्यूज़ 24 ने वार्षिक बैठक में परिचय पत्र का वितरण का आयोजन बुद्धा एवेन्यू मेडिकल कॉलेज रोड गोरखपुर में किया।

इस बैठक की अध्यक्षता प्रणाम भारत न्यूज़ 24 के संपादक डॉ. शत्रुघ्न सिंह द्वारा किया गया।  मीटिंग का संचालन प्रणाम भारत न्यूज़ 24 के स्टेट हेड अजय प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में सिटी रिपोर्टर अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। मंचासीन प्रणाम भारत न्यूज़ 24 के संपादक डॉ शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख संवाददाता सुरेंद्र कुमार दूबे, स्टेट हेड उ.प्र. अजय प्रकाश सिन्हा रहे l

कार्यक्रम का शुरुआत संपादक के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए प्रणाम भारत न्यूज़ 24 के तमाम मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रणाम भारत न्यूज़ 24 का साप्ताहिक अख़बार अब गोरखपुर में छपने व बाटने की व्यवस्था की जा रही है।

 

पी बी न्यूज़ के प्रमुख संवाददाता सुरेंद्र कुमार दुबे जी ने इस बैठक के माध्यम से लोगों को सक्रिय रहने तथा टीम को और मजबूत बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पत्रकारों को जोड़ने तथा सक्रिय लोगों की भागीदारी करने की जरूरत है।

स्टेट हेड अजय प्रकाश सिन्हा ने प्रणाम भारत न्यूज़ 24 को और बेहतर बनाने के लिए जुड़े तमाम पहलुओं को समझाते हुए सभी पत्रकार को लगन और मेहनत से कार्य करने की सलाह दी।

स्टेट रिपोर्टर उत्तर प्रदेश रुचि अंगद त्रिपाठी ने सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बताया कि पत्रकार को हर समय सक्रिय रहना और हमेशा अपने कार्यों को निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए उसके बाद प्रणाम भारत न्यूज़ 24 के सभी पत्रकारों ने अपना परिचय देते हुए सभी ने अपनी अपनी बातों को रखा। सभी पत्रकारों को मेडल और परिचय पत्र से उनका सम्मान किया। वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया उसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति संपादक महोदय द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित योगेश त्रिपाठी, अनूप शाही, पंकज सिंह, सुनील कुमार, पवन कुमार चौधरी, अंकित यादव, राज पांडे, लव यादव, अभिषेक शाही इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version