Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News : जेई की मौजूदगी में महिला ने लाइनमैन को चप्पलियाया

IMG

Gorakhpur News (चन्दन शर्मा): गोरखपुर के गुलरिहा थाना अंतर्गत मिर्चाईन टोला मधई में बिजली कनेक्शन काटने पर महिला ने लाइनमैन सुरेश कुमार को चप्पल-चप्पल पीट दिया। मौके पर मौजूद जेई और अन्य अधिकारी दर्शक बने रह गए।

मामला वृहस्पतिवार का है जब जेई के साथ अधिकारी बकायेदारों के बिजली बिल न जमा करने पर कनेक्शन काट रहे थे।


यह भी पढ़ें:  Gorakhpur News : तुम भाजपा में हो तुम्हारी क्या औक़ात है? की धमकी के बाद भाजपा नेता ने दर्ज कराई एफआईआर


60 हजार है बिजली बिल बकाया

लाइनमैन सुरेश कुमार ने गुलरिहा थाना में दिए तहरीर में बताया है कि जीवनलाल शर्मा का विद्युत बिल 59379 रु0 बकाया है जिसके जमा न किये जाने पर कनेक्शन काट दिया गया। इस कार्यवाई से उत्तेजित होकर शशिकला और उनकी बेटी ने लाइनमैन को चप्पलों से पीट दिया।

लाइनमैन सुरेश कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज

लाइनमैन द्वारा दिए गए तहरीर पर गुलरिहा थाना की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) जानबूझकर मारपीट करने, 352 जानबूझकर अपमान और हिंसा करने और 221 (सरकारी काम में बाधा पहुंचाने) के लिए अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version