Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News: मुहर्रम में हथियार प्रदर्शन किया तो होगी कार्यवाई

Gorakhpur News: Action will be taken if weapons are displayed during Muharram

गोरखपुर (Gorakhpur News): सहजनवां क्षेत्र में मुहर्रम पर्व की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को सर्किल ऑफिसर (CO) गीडा रत्नेश्वर सिंह ने सहजनवां थाना परिसर में क्षेत्र के ताजियेदारों और समुदाय के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर मुहर्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

CO गीडा रत्नेश्वर सिंह ने दिया कड़ा संदेश
बैठक के दौरान CO गीडा ने साफ निर्देश दिए कि मुहर्रम के जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


Read Also: कुशीनगर: धर्म, इतिहास और संस्कृति की धरती


शांतिपूर्ण मुहर्रम के लिए पुलिस की व्यापक रणनीति
इस अहम बैठक में थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन ने मुहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने और जुलूस को सुरक्षित ढंग से निकालने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। इस दौरान ताजियेदारों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे मुहर्रम के दौरान परंपरागत तरीके से पर्व मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का सख्ती से पालन करना होगा।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version