गोरखपुर (सुधांशु सिंह): गोरखपुर एम्स थाना अंतर्गत भगता गाँव के रहने वाली मीरा देवी ने अपने सगे बेटे पर जान से मारने के धमकी देने का आरोप लगाटी हुए एफआईआर दर्ज करवाया है।
गोरखपुर एम्स थाना अंतर्गत भगता गांव के निवासी सूरज निषाद पर उसकी माँ मीरा देवी ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते कुछ दिनों से सूरज रोज शराब पीकर आता है और घरवालों से मारपीट और गाली-गलौज करता है।
बीते 15 अगस्त को सूरज शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी सहित गहर वालों से मारपीट करने लगाl जिसमें उसकी पत्नी को काफी चोटें आयीl तंग आकर उसकी माँ मीरा देवी ने एम्स थाने मे तहरीर दी l जाँच के बाद पुलिस ने उक्त मामले में मामले में BNS की धारा 115 (2) 352 और 351 (3) के अंतर्गत FIR दर्ज करके उचित कार्यवाही भरोसा दिलाया है।
बता दे कि मीरा देवी के दो बेटे सूरज और निलेश हैं। पिता के देहांत के बाद घर की जिम्मेदारी बेटों पर आ गई l परंतु सूरज को शराब की लत लग गईl वह रोज शराब पीकर घर वालों से मारपीट और गाली गलौज करता है।

