Site icon जनस्वराज हिंदी

गोरखपुर: ब्लॉक प्रमुख को पुत्र शोक, मण्डल अध्यक्ष ने भाजपा का झण्डा चढ़ाकर व्यक्त की शोक संवेदना

Gorakhpur: Block pramukh mourns the death of his son, Mandal president offers condolences by hoisting BJP flag

बड़हलगंज/गोरखपुर: बड़हलगंज ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय के बड़े बेटे के आकस्मिक निधन पर भाजपा बड़हलगंज मंडल के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। मण्डल अध्यक्ष ने शव पर भाजपा का झण्डा चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

बुधवार को बड़हलगंज के ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय के बड़े बेटे के निधन की सूचना मिलने पर भाजपा बड़हलगंज मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने अपने पदाधिकारियों के साथ मुक्तिपथ पहुंच कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि दिया और पार्टी का झंडा पार्थिव पर चढ़ा कर शोक संवेदना व्यक्त किया।


यह भी पढ़ें: गोरखपुर: गोला क्षेत्र में यूरिया की भारी किल्लत, किसानों में रोष – पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


इस दौरान महामंत्री राधेश्याम भारती, मानस मणि, अंगद निषाद, राजकुमार निगम, वेदप्रकाश त्रिपाठी सृजय मिश्र पूर्व प्रमुख विजय यादव भुवनेश्वर चतुर्वेदी अजय दुबे लल्लन तिवारी अमीर यादव , राजीव पांडेय, आलोक त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा, राजकुमार निगम, प्रकाश वीर जायसवाल, प्रवीण मोदनवाल, राजेश दुबे, बबलू तिवारी, कुलदीप गौड़, शिवा जी सिंह, ओम प्रकार तिवारी, राजू तिवारी, रंजय कन्नौजिया,सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, भीम निषाद, ब्रजेश त्रिपाठी, विनोद तिवारी, आलोक तिवारी, उग्रसेन तिवारी, संजय दुबे, बबलू गोंड, नारद पासवान, अनूप जायसवाल, सुधीर पटेल, अशोक यादव, हिमांशु गोंड, रईस अब्बास, डाक्टर इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version