Ghazipur News : गाजीपुर जनपद के रामपुर मांझा थाना अंतर्गत मैजिक चालक राकेश गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
राकेश गुप्ता (50) मालवाहन मैजिक चालक था जिसके 30 जनवरी को सुबह 7:00 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक की से टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। पुलिस ने राकेश गुप्ता को मैजिक सहित थाने लाकर बिना मुकदमा बैठा लिया और पैसे की मांग की।
यह भी पढ़ें: Ghazipur News : गोकशी के आरोप में चार महिलाओं सहित पाँच पर लगा गैंगस्टर एक्ट
मृतक राकेश गुप्ता के बेटे आशीष गुप्ता ने रामपुर मांझा थाना में तैनात सिपाही गौरव नायक और दो अन्य पुलिस कर्मियों पर 7000रु0 का रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
आशीष ने बताया कि मेरे पिता जी को पुलिस तब तक ठाने में बैठाये रही जबतक कि रिश्वत की रकम नहीं दे दी गई। उसके बाद भी दिन में चार-पांच बार सिपाही पैसे के लिए परेशान कर रहे थे जिसके कारण मेरे पिता 2 फरवरी को रात्रि में 11:00 से 12:00 के बीच फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
आशीष गुप्ता ने आरोप लगाया कि आत्महत्या का कारण थाने के कर्मचारियों द्वारा पैसे के लिए दबाव बनाना जाना है। वही पीड़ित के बेटे ने थाने में तहरीर देते हुए मामले की जांच कर गौरव नायक व दो अन्य सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष मोटरसाइकिल से घायल हुए युवक के घर वाले पर भी पैसे मांगने व दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
सैदपुर विधायक अंकित भारती के पिता ओमप्रकाश भारती ने की आर्थिक मदद
सैदपुर विधानसभा के विधायक अंकित भारती के पिता ओमप्रकाश भारती ने मृतक परिवार को एक लाख का चेक व दस हजार का नगद राशि दिया।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर समाचार : ओपी राजभर ने अखिलेश पर फिर साधा निशाना बोले कुम्भ की निंदा करने वाले
विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश भारती ने बताया कि मृतक के पास दो बेटियां हैं दोनों के नाम से 50-50 हजार का चेक दिया गया है। पीड़ित परिवार के साथ हूं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
तीन लोगों पर लगा रिश्वत का आरोप लगा रिश्वत लेने का आरोप
मृतक राकेश गुप्ता के पुत्र आशीष गुप्ता ने तहरीर देते हुए गौरव नायक और अन्य दो सिपाही पर रिश्वत लेने व मानसिक प्रताड़ित का आरोप लगाया। आशीष ने कहा कि मेरे पिताजी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनसे पैसा मांगा गया जिस वजह से मेरे पिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:

