Ghazipur News : सत्यदेव कॉलेज में कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पुण्यतिथि में कैबिनेट मंत्री ने कमेरे के सामने ठेकेदारों को जमकर गालियां दे दी।
शुक्रवार की शाम साढ़े 4 बजे उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहुंचे थे। जहां पर पत्रकारों से बातचीत में मीडिया ने सवाल किया कि आपने गाजीपुर की कुछ सड़कों की शिकायत शासन से कर जांच की मांग की है।
जबाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायत पर जांच होनी चाहिए क्योंकि हमलोग दिल्ली या प्रदेश से सड़क को बेहतर बनाने के लिए पैसा भेजवाते है।
वहीं जब मीडिया से एक और सवाल किया कि मंत्री का हिस्सा पहले ही ठेकेदार दे देता है । इस सवाल पर मंत्री भड़क गये और आपा खो दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कौन माधर… ठेकेदार है जो कह दे कि ओमप्रकाश राजभर को पैसा दिया हूँ…. और ठेकेदार को जूता-जूता मारूंगा।
इस मामले के बाद कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पुण्यतिथि की चर्चा के बदले ओमप्रकाश राजभर की गलियाँ ज्यादा चर्चित हो गईं है। गौरतलब हो कि कर्मवीर सत्यदेव सिंह वर्तमान में भाजपा नेता डॉ0 सानंद सिंह के पिता थे। डॉ0 सानंद सिंह पहले समाजवादी पार्टी के नेता थे और ओमप्रकाश राजभर की वर्तमान सीट पर सपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

