गाजीपुर (Ghazipur News): परिजनों की अनुमति के बिना वृद्ध महिला का आपरेशन करने के दौरान हुई मृत्यु के बाद अर्थो के डॉक्टर वैभव सिंह पर मुकदमा कायम हुआ है। डॉ0 वैभव सिंह गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं।
गाज़ीपुर के नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव निवासी जयशंकर तिवारी पुत्र वेश नारायण तिवारी के अनुसार 27 सितम्बर 2023 को उनकी वयोवृद्ध मां उषा तिवारी घर के आंगन में गिर गई थी। इस दौरान उनके कृल्हे में चोट आई थी।
उषा देवी के पुत्र ने बताया कि 28 सितम्बर को वह अपनी मां को लेकर मेडिकल कालेज लेकर आये जहां उद-ई-मिलाद त्यौहार होने के कारण उनकी मां का इलाज नहीं हो पाया। इमरजेंसी में डाक्टर एक्स-रे कराकर कहा कि प्लास्टर लगाना होगा इसलिए आप मरीज को लेकर कल आइये। 29 सितम्बर को मैं अपनी मां को लेकर दोबारा मेडिकल कालेज पहुंचा और आर्थो विभाग के डाक्टर वैभव सिंह से मिला।
उन्होंने एक्स-रे पिरोर्ट देखकर कहा कि ऑपरेशन करना होगा। जिसपर परिवारजन तैयार नहीं हुए। डॉ0 ने बोला कि यदि ऑपरेशन नहीं हुआ तो रीढ़ की हड्डी में पानी भर जायेगा। हमलोगों ने मरीज को वाराणसी ट्रामा में दिखाया जहां डाक्टर ने बोला कि ऑपरेशन की जरुरत नहीं है दवा से मरीज ठीक हो जायेगा।
इसके बाद परिवारीजनों ने डाक्टर वैभव सिंह से सम्पर्क कर उन्हें बताया कि दो माह पूर्व उनकी मां के केहूनी में चोट लगी थी जिसे आपने ही प्लास्टर कर ठीक किया था। तब डा. वैभव ने कहा कि केहूनी की बात कुछ और थी इस बार चोट कृल्हे में लगी है इसलिए ऑपरेशन करना होगा।
ऑपरेशन के नाम पर डा. वैभव ने तीन यूनिट ब्लड और 40 हजार रुपये का खर्च बताया। इसके बाद भी डाक्टर के कहने पर हमलोगों ने शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर 25 हजार रुपये आनलाइन पेमेंट किया। इसके बाद 5 सितम्बर 2023 को बिना किसी की अनुमति के डाक्टर वैभव उनकी मां को वार्ड से निकालकर ऑपरेशन थियेटर ले जाने लगे। वहां मौजूद अटेंडर ने उन्हें रोका और कहा कि मेरे परिवार के लोग जब आ जायेंगे तब ऑपरेश होगा, लेकिन डॉक्टर नहीं माने।
बाद में सभी परिवार के लोग वहां पहुंचे तब डाक्टर ने कहा कि ऑपरेशन होने दिजिए कोई बात नहीं है। इस दौरान भी डाक्टर वैभव ने शिव शक्ति मेडिकल स्टोर से 27 सौ और 5 हजार रुपये का कुछ मेडिकल सामान मंगाने के नाम पर पैसा जमा कराया।
4 घंटे तक मेरी मां ऑपरेशन थियेटर में रही इसके बाद डाक्टर बाहर आकर बोले कि उनकी मां को हार्ट-अटैक हुआ है जिससे उनकी मौत हो गई है। इससे साफ जाहिर हो गया कि डा. वैभव सिंह की लापरवाही से उनकी मां की मौत हो गई है।
इसकी शिकायत मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल से कही गई, लेकिन जांच के नाम पर उन्होंने हमलोगों को बरगला दिया बाद में जांच रिपोर्ट पुलिस को दिये जाने की बात कही, लेकिन आज तक हमलोगों को रिपोर्ट नहीं मिली।
पीड़ित ने इस मामले में कोर्ट में प्रर्थनापत्र दिया। जिसके आधार पर कोर्ट ने इस मामले में डा. वैभव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। कोट्र के आदेश पर शुक्रवार को शहर कोतवाली में धारा 304-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

