Site icon जनस्वराज हिंदी

Ghazipur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ghazipur News

Ghazipur News

Ghazipur News: बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। पारा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक सवार जा भिड़े। इस हादसे में बाइक चालक विवेक यादव (29), निवासी मुड़रहा थाना नंदगंज, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे हरिकेश राजभर, निवासी घरीहां थाना मरदह, गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा सुबह तड़के हुआ, जब विवेक यादव अपने घर से आजमगढ़ विद्युत विभाग का टेस्ट देने जा रहे थे। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक विवेक यादव का 2023 में विवाह हुआ था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। इस दुखद हादसे ने उनके पिता सुरेश यादव, भाइयों अभिषेक यादव, दीपक यादव और पत्नी अमृता को गहरे शोक में डाल दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिरनो थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मृतक के पिता की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version