Site icon जनस्वराज हिंदी

Ghazipur News: गंगा की बाढ़ का कहर, युवक की डूबने से मौत

गंगा की बाढ़ में युवक की मौत

रेवतीपुर/गाजीपुर: गंगा की बाढ़ के पानी में नहाना एक किशोर के लिए जानलेवा साबित हुआ। रविवार को धोबहा पुल के पास गंगा नदी में नहाते समय एक 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम गुप्ता पुत्र प्रेमसागर गुप्ता, निवासी रामपुर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम अपने दोस्तों के साथ दोपहर में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह अचानक गहरे पानी में चला गया और गंगा की तेज धारा में डूब गया।


यह भी पढ़ें: Ghazipur News: गंगा की बाढ़ का कहर, 252 गांवों में अलर्ट, विधायक शोएब अंसारी ने किया निरीक्षण


दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। स्थानीय निवासी कौशल राय ने बताया कि प्रशासन लगातार लोगों से गंगा की बाढ़ के पानी में न उतरने की अपील कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी दुखद घटनाएं हो रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं और संवेदनशील स्थानों पर सख्त निगरानी रखी जाए।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version