Site icon जनस्वराज हिंदी

गाजीपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

Suicide image with AI आत्महत्या

Image created with AI

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कपूरपुर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक सुनील पुत्र रमेश चंद्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद था।

परिजनों के अनुसार, रात का खाना खाने के बाद सुनील अपने कमरे में सोने चला गया था। जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिवार को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर देखा गया कि सुनील पंखे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर रजदेपुर चौकी प्रभारी अशोक गुप्ता पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है, जिसे आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Exit mobile version