कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कुशीनगर जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिले के दो महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं—गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और बुद्धा थीम पार्क—का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
बुद्धा थीम पार्क का निरीक्षण और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान
निरीक्षण की शुरुआत मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुद्धा थीम पार्क से की। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और कहा कि भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाने वाले टेबलों की व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुति की जाए। इसके उपरांत उन्होंने पार्क परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कृषि विश्वविद्यालय का मॉडल देखा, निर्माण की गुणवत्ता पर दिया जोर
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने कार्यालय में प्रदर्शित विश्वविद्यालय के मॉडल का अवलोकन किया और निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती गुंजन द्विवेदी ने परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अर्जुन मिश्रा, सहायक अभियंता विजय वाजपेई, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्यामाचरण शुक्ला, सोनू सिंह पटेल और वेंकट नारायण से तकनीकी पक्षों पर चर्चा की गई।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि “आगामी वर्षों में छात्र संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए ढांचागत सुविधाएं विकसित की जाएं।” उन्होंने नई तकनीकों को अपनाने की बात पर भी बल दिया।
Read more: कुशीनगर: शिव पुराण कथा महायज्ञ हेतु बलुआ तकिया से निकली भव्य कलश यात्रा, शिवघाट तक गूंजे जयकारे
समस्याओं के त्वरित समाधान और लक्ष्यबद्ध निर्माण की हिदायत
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्य में आ रही वास्तविक समस्याओं और बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य तय कर कार्यों की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए, जिससे परियोजना का लाभ समय पर जनता को मिल सके।
जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, उपनिदेशक कृषि, और पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. प्राणरंजन शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

