Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: विदेश भेजने के नाम पर 22.54 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Kushinagar crime

कुशीनगर: जनपद में विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। थाना सेवरहीं पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त डॉ. वाजिद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

थाना सेवरहीं क्षेत्र के ग्राम हरैया बुजुर्ग के निवासी संन्तोष सिंह और ब्रजेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि डॉ. वाजिद अली व उसके साथियों ने उन्हें और अन्य कई लोगों को अजरबैजान भेजने का झांसा देकर कुल ₹22,54,000 की ठगी की। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी वीजा, फर्जी टिकट और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें सौंपे और बाद में टिकट रद्द कर दिया गया।

पैसे वापस मांगने पर पीड़ितों को गाली-गलौज और धमकी भी दी गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना सेवरहीं में मु0अ0सं0 151/2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


Read more:कुशीनगर: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 की तैयारी बैठक सम्पन्न


मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर थाना सेवरहीं पुलिस ने शनिवार, 2 अगस्त 2025 को इस मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त डॉ. वाजिद अली पुत्र मोहम्मद तारीफ, निवासी दरोगाडीह, थाना बरवापट्टी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में वाजिद अली ने कुबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रेहान टेस्ट सेंटर ऑफिस (शिवशक्तिनगर, सेवरहीं) खोला था। यहीं से उन्होंने 22 से 25 लोगों को अजरबैजान भेजने का लालच देकर ठगी की योजना को अंजाम दिया।

फर्जी वीजा और टिकट का जाल

पीड़ितों से पैसे लेकर फर्जी वीजा और टिकट तैयार किए गए, लेकिन विदेश जाने से ठीक एक दिन पहले सभी टिकट रद्द कर दिए गए और एक मैसेज भेजा गया – “आपका वीजा किसी कारण से निरस्त हो गया है, आप विदेश नहीं जा सकते।” इसके बाद ऑफिस बंद कर सभी आरोपी फरार हो गए थे।

आगे की कार्रवाई

इस मामले का भंडाफोड़ करने वाली सेवरहीं पुलिस ने डॉ. वाजिद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

Exit mobile version