News Desk (नैन्सी यादव) : पश्चिमी रेलवे ने फिल्म निर्माता सुजीत सरकार को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में शूटिंग की अनुमति दे दी है।
बुधवार को डायरेक्टर सुजीत सरकार ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर पांच पर अपनी आगामी फिल्म के कुछ सीन शूट किए। यह पहला मौका भी है जब इस फिल्म में वंदे भारत एक्सप्रेस के दृश्य फिल्माए जाने हैं।
Read Also : Mobile Ban in Gujarat : गुजरात में कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित होगा मोबाइल
बकौल रेलवे, शूटिंग से गैर किराया राजस्व भी प्राप्त होता है जिसका उपयोग रेलवे की संपत्ति और सुविधाओं के विकास कार्य के लिए किया जाता है। पश्चिमी रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हमने नीति दिशा निर्देश के अनुसार फिल्म की शूटिंग के लिए कि इस गैर चलने वाली ट्रेन के उपयोग की अनुमति दी, जिससे रेलवे को फिल्म की शूटिंग से गैर किराया बॉक्स राजस्व में लगभग 30 लाख रुपए तक का फायदा हुआ।
वहीं पश्चिमी रेलवे के मुख्य PRO विनीत अभिषेक ने कहा कि ट्रेनों को फिल्मों में फिल्माएं जाने से यह दृश्य कहानियों को यथार्थवादी अनुभव देता है, क्योंकि भारतीयों का ट्रेनों के साथ सकारात्मक और भावनात्मक संबंध जुड़ा होता है।
Read Also : Indore News: वर्ष 2025 के हिन्दी गौरव अलंकरण के लिए नीरजा माधव व शिव कुमार विवेक चयनित
पश्चिम रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में फिल्म शूटिंग से गैर किराया बॉक्स राजस्व में करीब एक करोड़ रुपए कमाए। रेलवे मैन, हीरोपंती 2, ओमजी 2 और एक विलन रिटर्न जैसी अनेक फिल्में हाल ही के वर्षों में पश्चिमी रेलवे के तहत शूट की गई कुछ फिल्में थी।

