Site icon जनस्वराज हिंदी

Etawah News: अखिलेश यादव के चाचा राजपाल का निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

rajpal yadav

rajpal yadav

Etawah News (नैंसी यादव): स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का गुड़गांव के वेदांता हॉस्पिटल में गुरुवार को सुबह में 4:00 बजे निधन हो गया। राजपाल सिंह काफी लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। 73 वर्ष की उम्र में  वे दुनिया से अलविदा हो गए। उनके पार्थिव शरीर के लिए उनके बड़े बेटे अंशुल यादव (जो की इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष है) और छोटे बेटे आर्यन अपने पैतृक गांव सैफई के लिए निकले। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा की मृत्यु की खबर जानकर अपने सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर अपने पैतृक गांव सैफई के लिए रवाना हो गए। सैफई में राजपाल सिंह यादव के पार्थिव शरीर को देखने व अंतिम संस्कार में इटावा जनपद ही नहीं बल्कि मैनपुरी, कन्नौज, एटा, फिरोजाबाद और अन्य का जिलों के लोग पहुंचे।वहीं हजारों की संख्या में लोग इक्कठा हुए। आपको बता दें कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो  मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में शरद यादव, प्रमोद कुमार, शशिकांत, शमीम अहमद, देवेंद्र सिंह ,विभोर अग्रवाल, सत्य प्रकाश, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version