Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: तमकुहीराज में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम 14 अगस्त को, देशभक्ति रंग में डूबेगा पूरा नगर

देशभक्ति रंग

देशभक्ति रंग

तमकुहीराज (कुशीनगर):  स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर तमकुहीराज देशभक्ति के रंग में सराबोर होगा। 14 अगस्त को यहां “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति गीत, संगीत, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम मचेगी।

आयोजन समिति के संयोजक, व्यापारी नेता एवं किसान पीजी कॉलेज सेवरही के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष त्रिवेणी गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 16वें वर्ष आयोजित हो रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी और तब से यह नगर की पहचान बन चुका है।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

त्रिवेणी गुप्ता ने नगरवासियों से अपील की कि “भारत माता के वीर सपूतों की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दें और देशभक्ति की भावना को मजबूत करें।”

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version