Site icon जनस्वराज हिंदी

Deoria News : मां भगवती जागरण में माता के भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु

208922e0 2dbd 493a bb50 4b68818675b6

Deoria News देवरिया (अंकित पाण्डेय): रुद्रपुर श्री मुक्तेश्वर नाथ जय मातेश्वरी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित विशाल मां भगवती जागरण एवं झांकी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि डॉo सूर्यकांत त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि मनमन्थ त्रिपाठी, डॉo,विजय कांदु, वरिष्ठ अतिथि प्रदीप जयसवाल नन्हे ,संरक्षक डॉo एस के शाही,कार्यक्रम अध्यक्ष, श्रीमती कादम्बरी सिंह सतासी स्टेट ,रुद्रपुर प्रेषक पंडित विधि हरिहर जी व डायट प्रवक्ता पी.ई.एस कल्याण पाण्डेय रुद्रपुर कोतवाल रतन पाण्डेय,सूर्य प्रकाश जायसवाल प्रबंधक डीएन इंटर कॉलेज, पत्रकारिता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्रा, पत्रकार , सुरेंद्र देव मिश्रा,विनय गुप्ता , नंदकिशोर गांधी, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, हरिशंकर गुप्ता,अंकित पाण्डेय रविकांत त्रिपाठी,आदि  पत्रकार गढ़ व गणमान्य मौजूद रहें।

समिति के सदस्यों द्वारा मां भगवती का तीसरी बार भव्य जागरण हुआ, जागरण की शुरुआत पुरोहित सुनील मणि त्रिपाठी, वह दुर्गेश मणि त्रिपाठी द्वारा मंत्रोच्चारण कर सभी अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पमाला व चुनरी चढ़ाकर पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा पधारे सभी श्रद्धालुओं को माल्यार्पण कर व चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गयाकार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य राम भगत शर्मा व समिति के अध्यक्ष संपूर्णानंद पाण्डेय तथा तारकेश्वर विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार की धरती से पधारे पांडेय जागरण परिवार के मुख्य गायक राजन पाण्डेय द्वारा माता के भजन से की गई,जागरण परिवार के कलाकार राजन पाण्डेय,निरहू निराला,धर्मेंद्र राजभर,नीलेश रसीला,दूधनाथ,रूपेश रंगदार,अजय पाण्डेय, व झांकी कलाकार कोलकाता के सुशील दादा एण्ड ग्रुप के आदि कलाकारों ने अपने कला का कुशल परिचय दिया। जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर जयकारा लगाने लगे।

कलाकारों ने सुंदर भजन व सुंदर झांकियां की प्रस्तुति की, कार्यक्रम में माता रानी की झांकी, शिव तांडव, काली तांडव, शिव पार्वती नृत्य, 28 मुखी काली का विकराल रूप, श्री कृष्ण की रास, मयूर नृत्य, कृष्ण सुदामा मिलन, कृष्ण गोपियों के संग फूलों की होली ,अघोरी नृत्य ,हनुमान राम दरबार आदि झांकियों की प्रस्तुति की। जागरण  की आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुलिस बल के सभी कर्मियों का समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर कोतवाल रुद्रपुर रतन पाण्डेय, एसआई रूबास चौधरी, कांस्टेबल रोहित कुमार गौड़ रामप्रवेश यादव, दिनेश यादव,अंकित राय, महिला कांस्टेबल कंचन यादव, सुधा मिश्रा, कोमल मौर्या आदि पुलिसकर्मियों का माला पहना कर और चुंदरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर देवी जागरण में समिति के सदस्य अध्यक्ष संपूर्णानंद पाण्डेय ,उपाध्यक्ष पत्रकार अंकित पाण्डेय, एडवोकेट विनय पाण्डेय,आशुतोष ,ऋतुराज ,अतुल, अभिनंदन, विशाल ,मारुति ,विक्की ,रोहित, स्वामीनाथ ,श्याम ,मधुसूदन ,पुरुषोत्तम ,पुनीत,आकाश ,अजय ,भूपेंद्र आदि सदस्य मौजूद रहें।

Exit mobile version