Site icon जनस्वराज हिंदी

Deoria News : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की बैठक संपन्न

1ef186e8 0510 4156 a05a bd610f289ac9

Deoria News (देवरिया):  मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय का बैठक देवरिया जिले के भाटपार रानी विधानसभा के अंतर्गत खामपार ग्राम में किया गया। बैठक के अध्यक्षता उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री और देवरिया जिले के जिला अध्यक्ष कर्मवीर योद्धा अखिलेश कुमार योगी ने किया।

मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के उद्देश्यों के बारे में अपने वक्तव्य में अखिलेश कुमार योगी ने कहा कि संघ अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है। युवाओं को जागरूक करता है। नशा मुक्त समाज की स्थापना करता है। संघ सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने  का कार्य करता है।

उक्त बैठक में महिला प्रकोष्ठ के जिले के तेज तर्रार जिला के महामंत्री आरती सिंह दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रतिभा पटेल  भाटपार रानी बिधान सभा अध्यक्ष प्रेमलता देवी, अनिता देवी, शारदा देवी, रिजु देवी, सोनिया देवी, तारा देवी, फूलमती देवी, नैना देवी, निर्मला देवी, सुंदरी देवी, चंद्रावती देवी, सरोज देवी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version