Site icon जनस्वराज हिंदी

Delhi assembly election update 2025 : दिल्ली के मतदाताओं के हाथ में अगले सीएम का भविष्य

Delhi assembly election update 2025 : दिल्ली के मतदाताओं के हाथ में अगले सीएम का भविष्य

Delhi assembly election update 2025 : दिल्ली के मतदाताओं के हाथ में अगले सीएम का भविष्य

News Desk (अनुराग मिश्र) :  दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। 5 फरवरी को वोटिंग जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 05 फरवरी को मतदान और 08 फरवरी को मतगणना होगी।

83.49 लाख पुरुष और 71.73 लाख मतदान तय करेंगे दिल्ली का cm कौन होगा?

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता वोट डालने के योग्य हैं। इनमें 83.49 लाख पुरुष मतदाता और 71.73 लाख महिला मतदाता हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13033 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी घर से मतदान की सुविधा रहेगी। जो दिव्यांग पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालना चाहेंगे, उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी और रैंप बनाए जाएंगे।

Exit mobile version