Site icon जनस्वराज हिंदी

DDUGU का एलुमिनाई मीट सम्पन्न, प्रो. के. के. मिश्रा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

IMG 20250323 WA0022

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग ने हीरक जयंती समारोह के अवसर पर एलुमिनाई मीट (पूर्व छात्र सम्मेलन) का भव्य आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. के. के. मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस एलुमिनाई मीट में प्रो. के. के. मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रो. मिश्रा विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रथम पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ता हैं, जिन्हें यह सम्मान सत्र 1965-66 में प्राप्त हुआ था। उनके शोध निर्देशक प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. रामपाल सिंह गौड़ थे।


यह भी पढ़ें: IIRF रैंकिंग 2025: गोरखपुर विश्वविद्यालय शीर्ष सरकारी बी-स्कूल्स में शामिल


समाजशास्त्र विभाग की राष्ट्रीय पहचान

अपने संबोधन में प्रो. के. के. मिश्रा ने समाजशास्त्र विभाग की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग की पाठ्य सामग्री भारत के प्रमुख समाजशास्त्रीय विचारधाराओं पर आधारित है। उन्होंने बताया कि लखनऊ, बंबई और पटना स्कूल ऑफ थॉट का समन्वय इस विभाग की विशेष पहचान बनाता है।

पूर्व छात्रों का भव्य स्वागत और सम्मान

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल हुए, जिनका समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष प्रो. संगीता पांडे और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी समन्वयक डॉ. मनीष पांडेय ने भव्य स्वागत किया। सभी पूर्व छात्रों को विशेष रूप से निर्मित अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

यादों का सफर: पुरानी स्मृतियों में खोए पूर्व छात्र

पूर्व छात्रों ने अपनी यादें साझा कीं और विश्वविद्यालय में बिताए गए स्वर्णिम पलों को फिर से जीने का आनंद लिया। सम्मेलन का आयोजन डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने किया, और यह आयोजन देर रात तक चलता रहा।

यह एलुमिनाई मीट पूर्व छात्रों के लिए न केवल यादों को ताजा करने का अवसर था, बल्कि समाजशास्त्र विभाग की गौरवशाली परंपरा और उपलब्धियों को भी उजागर करने वाला आयोजन बना।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version