Site icon जनस्वराज हिंदी

CUET PG 2025: 13 मार्च से 1 अप्रैल तक होगी सीयूटी पीजी परीक्षा , तीन पालियों में होगी परीक्षा

News Desk : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 2025 के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।

यह परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होगी, और परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में ली जाएगी। परीक्षा को तीन पालियों में आयोजित किया जाएगा

पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक, और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक। इस परीक्षा का आयोजन कुल 43 शिफ्ट में किया जाएगा और प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट होगी।

10 दिन पहले जारी होगी शहर सूचना पर्ची

एनटीए ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षा से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG से डाउनलोड किया जा सकेगा।

4 लाख से अधिक अभ्यथर्थियों ने कराया है पंजीकरण
इस बार, CUET PG परीक्षा के लिए 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, और अधिकांश विषयों में परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। हालांकि, कुछ विषयों जैसे एमटेक, उच्च विज्ञान और संस्कृत आधारित विषयों के लिए केवल अंग्रेजी और संस्कृत में परीक्षा होगी।

Exit mobile version