News Desk (संजना सिंह ): केबल कार से 40 फ़ीट नीचे गिरकर भी एक बच्ची का कुछ भी नहीं हुआ। मामला चीन के हेबई में स्थित जेट्टिंग रिसोर्ट सीक्रेट गार्डन का है।
एक वीडियो में एक बच्ची को केबल कार से लटकते हुए देखा गया। कुछ ही देर बाद उस बच्ची को नीचे गिरते हुए देखा गया।
चीन का यह तस्वीर है जिसमें एक बच्ची केबल कार से लटकते हुए दिखाई दे रही है। बच्ची को केबल कार के पीछे लटकता हुआ देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। लोगों की चीख निकल गई जब करीब 40 फीट की ऊंचाई से बच्ची नीचे गिरते हुए दिखाई पड़ी।
गिरने के बाद बच्ची पेड़ की शाखाओं पर जाकर लटक गई थी, उतना ऊपर से गिरने के बाद भी बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई है उसे तुरंत अस्पताल में लेकर जाया गया। नरम बर्फ की वजह से उसे चोट नहीं आई।
पीछे से आ रही एक अन्य केबल कार में सवार कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर और वीडियो बना ली। इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे लोगों में कौतूहल मचा है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी यह बच्ची सुरक्षित कैसे राह गई।

