Site icon जनस्वराज हिंदी

संत कबीर छात्रावास में श्रद्धा के साथ मनाई गई बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती

Br Ambedkar

गोरखपुर (अनूप पटेल)। भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संत कबीर छात्रावास में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित छात्रों ने संत कबीर दास की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

छात्रों ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।

इस अवसर पर छात्रावास के अनेक छात्र उपस्थित रहे, जिनमें आलोक कुमार सिंह, भास्कर चौधरी, अजय तिवारी, दुर्गेश कुमार गौतम, रजनीश राव, आलोक कुशवाह, अलीम खान (रिसर्च स्कॉलर), सुजीत कुमार, गौरव कुमार, कैलाश चौहान, मनीष यादव, डी.एस. यादव, मानवेन्द्र प्रताप गोंड, संजीव कुमार, मार्कंडेय यादव, अमित यादव एवं राहुल यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Exit mobile version