Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर : भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, बताई उपलब्धियां

कुशीनगर : भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, बताई उपलब्धियां

तमकुहीराज (कुशीनगर): भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को तमकुहीराज में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार व भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय उर्फ बड़े ने किया।

बाइक रैली की शुरुआत बभनौली स्थित गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान संस्थान परिसर से हुई, जो अजयनगर, बाबू गेंदा सिंह नगर, तमकुहीराज कस्बा होते हुए इंटर कॉलेज गाजीपुर पर जाकर समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


यह भी पढ़ें: हम पंचनिष्ठाओं पर काम कर रहे हैं- विधायक मोहन वर्मा


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा लगाते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य व जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।

रैली में ये रहे प्रमुख उपस्थित:

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक विनोद सिंह राजपूत, सेवरही मंडल अध्यक्ष रमेश व्याहुत, तमकुहीराज मंडल अध्यक्ष मन्नू मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गुप्ता, बच्चा राय, भाजपा नेता संजय गुप्ता, आनंद मिश्रा, डॉ. रामायण कुशवाहा, प्रह्लाद केशरी, एडवोकेट मारकंडेय वर्मा, रवि राय, राकेश प्रधान, शालू जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, अंकित पांडेय, राहुल गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version