Site icon जनस्वराज हिंदी

बिहार: आरजेडी नेता एक करोड़ की हिरोइन के साथ गिरफ्तार

Janswaraj Hindi Bihar Election 2025

पटना: बिहार के मोतिहारी जिले से राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंभू गुप्ता को पुलिस ने एक करोड़ की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ दो अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक बांका और दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।


यह भी पढ़ें : Breaking News: भाजपाई यूट्युबर मनीष कश्यप को पीएमसीएच के डाक्टरों ने धो दिया


यह कार्रवाई कोटवा थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की, जिसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ जितेश पांडे ने किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शंभू गुप्ता एक बड़े अफीम तस्करी रैकेट का सरगना है, जो नेपाल से भारी मात्रा में अफीम लाकर बिहार और उत्तर प्रदेश में इसकी सप्लाई करता था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और कोटवा थाना क्षेत्र में शंभू गुप्ता को 4.074 किलोग्राम अफीम के साथ धर दबोचा। उसके पास से 55,000 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शंभू गुप्ता के खिलाफ पहले से ही मोतीहारी के छतौनी थाना और झारखंड के जमशेदपुर में हत्या, अपहरण और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में तीन मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस इस तस्करी रैकेट की जांचकर यह पता लगाना चाह रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है और अफीम की यह खेप किन-किन स्थानों पर पहुंचाई जानी थी. पुलिस उनकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है कि आखिर 1 करोड़ का अफीम को किन को किन को डिलीवर करना था कौन-कौन लोग इस रैकेट में शामिल हैं?

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version