Site icon जनस्वराज हिंदी

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः माओवादी कमांडर समेत पांच नक्सली ढेर

Big success of Chhattisgarh Police

Big success of Chhattisgarh Police

News Desk(हेमा शर्मा ): छत्तीसगढ़ पुलिस ने माओवादी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीजापुर जिले के बंदेपारा और कोरंजेड़ के जंगलों में 12 जनवरी 2025 को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिनकी पहचान हो चुकी है।

मार गिराए गए नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी की प्लाटून नंबर 2 की कमांडर रैन् हेमला, म‌द्देड एरिया कमेटी की प्लाटून नंबर 11 की कमांडर ज्योति ताती, नेशनल पार्क एरिया कमेटी का मिलिशिया प्लाटून कमांडर रमेश एचाम, और मिलिशिया प्लाटून सदस्य रमेश मिच्चा शामिल हैं। इन माओवादियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए। इनमें 1 SLR, 12 बोर की दो बंदूकें, सिंगल शॉट रायफल, एक BGL लॉन्चर, कंट्री मेड भरमार बंदूक, कारतूस और विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा, नक्सल साहित्य और दवाइयाँ भी बरामद हुई हैं।

इस सफलता से नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी मजबूती मिलेगी और बस्तर क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। पुलिस ने इस ऑपरेशन को लेकर उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त की है।

Exit mobile version