कुशीनगर, उत्तर प्रदेश – तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला चेरू कालीन शिव मंदिर – बौरहवा बाबा धाम अब एक आधुनिक और आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने जा रहा है। पर्यटन विभाग ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को ₹80 लाख की लागत से स्वीकृति दी है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार राय के प्रयासों से इस धार्मिक स्थल के सुंदरीकरण और संरचनात्मक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
परियोजना को मिली स्वीकृति, जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई
परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), गोरखपुर यूनिट-42 को दी गई है, जो तकनीकी रूप से इसे पूरा करेगा। बौरहवा बाबा मंदिर परिसर और उसके आसपास का क्षेत्र अब सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं रहेगा, बल्कि एक पूर्ण पारिवारिक व सांस्कृतिक पर्यटन स्थल में तब्दील होगा।
प्रस्तावित विकास कार्यों में होंगे ये मुख्य आकर्षण:
-
आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण व सजावट
-
सम्पूर्ण परिसर में प्रोपर लाइटिंग सिस्टम
-
ग्रीन एरिया और उद्यानिक सजावट
-
ड्रिंकिंग वॉटर फैसिलिटी (शुद्ध पेयजल सुविधा)
-
फव्वारे, ओपन स्टेज एरिया, विश्राम शेड
-
पुरुष और महिला टॉयलेट की सुविधा
-
फुटपाथ निर्माण, पेवर ब्लॉक और लैंडस्केपिंग
Read more: दिलदारनगर में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी का परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
प्रस्तावित नक्शा:
योजना का नक्शा साझा किया गया है जिसमें यह स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि यह स्थल धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी आदर्श स्थान बनेगा।
विधायक डॉ. असीम राय ने कहा:“बौरहवा बाबा स्थल आस्था और प्रकृति का संगम है। इस ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन के मानचित्र पर स्थान दिलाने का प्रयास स्थानीय विकास का मजबूत आधार बनेगा। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।”
धार्मिक आस्था और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
बौरहवा बाबा स्थल पहले से ही स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। अब इसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित कर राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विकास कार्यों की शुरुआत:
परियोजना का कार्य जुलाई महीने में प्रारंभ हो गया है, और जल्द ही इसका शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। जल निगम द्वारा तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की योजना बनाई गई है।

