Site icon जनस्वराज हिंदी

Ayodhya News : 9 साल की वेदिका भगवान राम बन पहुंची अयोध्या

IMG 20250111 WA0010

News Desk (नैंसी यादव) : भगवान राम के दर्शन करने दूर-दूर से हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जा रहे हैं। वहीं एक 9 साल की लड़की वेदिका भी भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंची। वेदिका को देख लोग हैरान रह गए।

वेदिका भगवान राम जैसे वस्त्र और आभूषण पहनने के साथ-साथ उनकी हुबहू हमशक्ल बन अयोध्या पहुंची। भगवान राम की प्रति इतनी श्रद्धा देख लोग अचंभित ही रह गए।

9 साल की इस बच्ची ने रामलाल की वेशभूषा पहन देश भर से आए श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर लोगों  का ताता सा लगा दिया।

वेदिका रामलला को अपना हमशक्ल दोस्त बताती है और इस छोटी सी बच्ची ने रामलला पर कविता भी कही जिसे सुनकर लोगों को अपनी आंखों व कानों पर विश्वास ही नहीं हो रहा कि इतनी छोटी सी बच्ची को भगवान के प्रति इतना गहरा लगाव कैसे हो सकता है?

Exit mobile version