Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: कसया की अपूर्वा गुप्ता ने यूजीसी-नेट जून 2025 में जेआरएफ क्वालीफाई कर रचा कीर्तिमान

अपूर्वा गुप्ता

अपूर्वा गुप्ता

कुशीनगर: कसया नगर के शहीद अमिय त्रिपाठी वार्ड की प्रतिभावान छात्रा अपूर्वा गुप्ता ने यूजीसी-नेट जून 2025 परीक्षा में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त कर कसया समेत पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

अपूर्वा ने हाल ही में दीदउ विश्वविद्यालय, गोरखपुर से ‘डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज’ विषय में 7.76 सीजीपीए के साथ परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है। जेआरएफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।


Read more: कुशीनगर: जिला उद्योग बंधु/व्यापार बन्धु/श्रम बंधु की बैठक हुई संपन्न


उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों व बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में शिक्षक आर. डी. पटेल, कैप्टन वेदप्रकाश मिश्र, सुरेश गुप्त, डा. योगेश मद्धेशिया, एडवोकेट कामेश्वर गुप्त, डा. अनिल सिन्हा, आशुतोष चतुर्वेदी, पत्रकार विनोद गुप्तानीरज धर द्विवेदी सहित कई गणमान्य शामिल रहे।

अपूर्वा गुप्ता की यह सफलता न केवल कसया की बेटियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि जिले के शैक्षणिक माहौल को भी नई दिशा देती है।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version