गोरखपुर: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर सोमवार को राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में गोरखपुर स्थित अंबेडकर चौराहा पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलन व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रिका प्रसाद भारती ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जय सिंह, सहायक निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार, लखनऊ) मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी (प्रवक्ता, डीबी इंटर कॉलेज), सूर्या विश्वास (जिला प्रभारी, बेनीगंज), डॉ. आनंद कुमार सुमन (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), मा. जालिम प्रसाद (राष्ट्रीय संरक्षक) सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: FRCT Workshop: गोरखपुर कार्यशाला में पदाधिकारियों ने उत्साह से की सहभागिता
डॉ. बुद्धि सागर गौतम, राष्ट्रीय महासचिव, ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बीच-बीच में अपनी ग़ज़लों और शेरों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम में समाजसेवा और सामाजिक जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को ‘भारत रत्न डॉ. अंबेडकर गौरव सम्मान’ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान के साथ आरंभ हुआ कार्यक्रम
समारोह की शुरुआत अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात पूज्य भंते धम्म किर्ति द्वारा त्रिशरण पंचशील का वाचन कराया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने तथागत बुद्ध व बाबा साहब के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: विंध्यवासिनी पार्क में दो दिवसीय योग शिविर 14 अप्रैल से
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख अतिथि व पदाधिकारी
इस अवसर पर रामानुज राव एडवोकेट (राष्ट्रीय विधि सलाहकार), डॉ. अनिल कुमार गौतम (राष्ट्रीय प्रवक्ता), डॉ. वेद प्रकाश निषाद (प्रदेश उपाध्यक्ष), के. जी. राव (संपादक, दैनिक डावरी न्यूज़), अविनाश प्रताप प्रजापति एडवोकेट, नजमुल मारुफी एडवोकेट, राम नगीना बौद्ध, अनुज अस्थाना एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजन समिति में मुख्य रूप से ओमकार धारिया (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), आशीष कुमार भारती (प्रदेश कोषाध्यक्ष), सुरेश प्रसाद (प्रदेश सचिव), पुरुषोत्तम बौद्ध (जिला अध्यक्ष, गोरखपुर), दीपेंद्र कुमार (जिलाध्यक्ष, सिद्धार्थनगर) शामिल रहे।
विशेष उपस्थिति में शामिल रहे:
नीलम भारती, सरिता गौतम, प्रकाश चंद्र रैदास, प्रभावती देवी, बुद्ध प्रिया सिंह शगुन, राज कुंवर सिंह, गया प्रसाद गौतम (प्रवक्ता, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज), राम बहाल बौद्ध, दिनेश कुमार, नंदलाल पाल, अर्चना देवी, डॉ. रामाज्ञा, वंदना बौद्ध, साधना बौद्ध, लीलावती बौद्ध, डी. एन. बौद्ध, दीपक प्रिय सहित कई समाजसेवी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

