पटहेरवा/कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के राजवटिया गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मर से पार्ट्स चोरी कर लिए। चोरों ने पहले बिजली आपूर्ति बाधित की, फिर ट्रांसफार्मर के आवश्यक हिस्से निकालकर फरार हो गए।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई और ग्रामीणों ने छानबीन शुरू की। गांव के बाहर स्थित दुर्गा स्थान मंदिर और अन्य स्थानों को बिजली आपूर्ति देने के लिए यहां 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। शनिवार को ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर के नीचे कुछ बिखरे हुए सामान मिले, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।
Read Also: कुशीनगर: हाटा सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर
प्रशासन से नहीं मिला सहयोग
ग्रामीणों ने जब बिजली विभाग से संपर्क करने की कोशिश की, तो पटहेरवा बिजली विभाग के जेई का मोबाइल बंद मिला। वहीं, पटहेरवा थाना प्रभारी (एसओ) दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है।
बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण ट्रांसफार्मर से पार्ट चोरी होने के कारण बीते 24 घंटे से ग्रामीण बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

