Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News: कैंट थाना क्षेत्र मोहद्दीपुर में तीन बाइक के आपस में टकराने से हुआ हादसा ,दो बच्चो समेत पांच की मौत तीन घायल

Gorakhpur News

Gorakhpur News

Gorakpur News:  कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर नहर पुल के पास शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन घायल हैं, जिन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा तीन बाइकों के आपस में टकराने के चलते हुआ था।

जानकारी के मुताबिक मोहद्दीपुर बिजली कॉलोनी निवासी विक्रांत के साले की 11 दिसंबर को शादी थी। 5 दिन पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो जाता है। सभी रिश्तेदार वहां जुटे थे। विक्रांत भी पत्नी निकिता (30), बेटे अंगद (5), दो बेटियां लाडो और (1) परी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जटेपुर उत्तरी गए थे। चूल्हा रस्म में शामिल होकर शुक्रवार देर रात विक्रांत बाइक से परिवार के साथ घर आ रहा था। मोहद्दीपुर बिजली घर के पास नहर रोड की ओर मुड ही रहा था कि तभी अचानक कूड़ाघाट की ओर से आ रही दूसरी बाइक से भीषण टक्कर हो गई। इसी बीच एक तीसरी बाइक सवार भी अचानक आ गया। वह बचने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक में घुस गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने विक्रांत, उनकी बेटियां लाडो, परी और दो दोस्त मोनू चौहान (32), सूरज (28) को मृत घोषित कर दिया। रुस्तमपुर निवासी मोनू बेतियाहाता हनुमान मंदिर निवासी सूरज मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। विक्रांत की पत्नी, उनका बेटा और ट्रक में घुसे चिन्मयानंद मिश्र की हालत गंभीर है।

देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम और एसएसपी

घटना की सूचना मिलते ही डीएम कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बात कर घायलों का हाल जाना। डीएम ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Exit mobile version