Site icon जनस्वराज हिंदी

Aadhaar Card: यूजर से कोई भी नहीं कर पाएगा फ्रॉड, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल

IMG 20241013

Aadhaar Card: आज के वक्त का एक जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में आधार कार्ड की सेफ्टी जरूरी है, वरना आधार कार्ड से फ्रॉड किया जा सकता है, क्योंकि आपके आधार कार्ड से बैंकिंग समेत सारी सर्विस जुड़ी हुई हैं। ऐसे में अगर आप बिना सिक्योरिटी के आधार कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

वर्चुअल आईडी का करें इस्तेमाल

आधार की असली संख्या की जगह वर्चुअल आईडी (VID) का उपयोग करें। यह 16 अंकों की अस्थायी कोड है, जो आपकी वास्तविक आधार नंबर को छुपाती है। फिजिकल कार्ड में आपका एड्रेस दर्ज होता है, साथ ही बाकी डिटेल दर्ज होती है. ऐसे में यह सिक्योरिटी के लिए खतरा हो सकता है।

आधार कार्ड को करें लॉक और अनलॉक

आधार की संख्या को लॉक कर सकते हैं, जिससे कोई गलत तरीक से आधार कार्ड का इस्तेमाल न कर पाए। जब आपको इसका उपयोग करना हो, तब आप इसे अनलॉक कर सकते हैं।

कैसे आधार कार्ड करें लॉक और अनलॉक

m-Aadhaar का करें इस्तेमाल

m-Aadhaar ऐप में अपना प्रोफाइल बनाकर रखें, जिससे आपके पास डिजिटल आधार कार्ड हमेशा उपलब्ध रहे और इसकी सुरक्षा भी बनी रहे।

ऐसे बनाएं प्रोफाइल

इन तरीकों का करें इस्तेमाल

Exit mobile version