Site icon जनस्वराज हिन्दी

42 पाउच देशी शराब के साथ एक आरोपी को ग़हमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20260810 WA0030

गहमर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

सेवराई (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 42 पाउच देशी शराब बरामद की।
चौकी प्रभारी देव उर्फ शिवपूजन को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर लहना तिराहे की ओर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने लहना तिराहे से करीब 100 मीटर पूर्व पंतु चौधरी पुत्र राजनाथ चौधरी निवासी ग्राम शायर, थाना गहमर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से 42 पाउच देशी शराब ब्लू लाइम ट्रेटा पैक बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गहमर में मु0अ0सं0 170/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक गहमर नंद कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी देव उर्फ शिवपूजन, कांस्टेबल जुगुन सोनकर, कांस्टेबल अनिकेत वर्मा और कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version