Site icon जनस्वराज हिंदी

410 ग्राम हीरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

IMG 20250307 WA0028

सेवराई (गाजीपुर): चेकिंग के दौरान गुरुवार की मध्य रात्रि को बारा स्थित मगरखाई मोड़ के पास से 410 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक गहमर अशेषनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ सुरेन्द्रनाथ सिंह, उपनिरीक्षक व चौकी प्रभारी बारा विवेक कुमार पाठक हमराहियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 124 सी पर बारा मगरखाई मोड़ के पास मौजूद होकर संदिग्ध व्यक्ति वाहन की जांच पड़ताल कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति बिहार सीमा से होकर मोटर साइकिल से गहमर की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। जिसे टार्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया गया तो वह एकाएक सामने पुलिस को देख घबड़ाकर मोटरसाइकिल मोड़ भागने के प्रयास में गिर गया भागता देख पुलिस वालों ने घेरकर पकड़ लिया। तालाशी लेने पर उसके पास से 410 ग्राम हीरोइन (मटमैले भूरे रंग का नशीला पाउडर) एक अदद मोबाइल, 2030 रुपया नगद, अधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम व पता गजेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ बादल(26)पुत्र जनार्दन पांडेय निवासी गांव जगदीशपुर थाना मुफस्सिल जिला बक्सर बिहार ने बताया कि वह हिरोइन चौसा बक्सर बिहार के धीरज पाण्डेय से खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया में बनाकर गहमर, दिलदारनगर, जमानिया आदि क्षेत्रों में बेचता हूं। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शातिर तस्कर बिहार से हिरोइन लाकर वह
नशे के आदी युवकों को बेचता था। जिसे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version