सेवराई। दिलदारनगर थाना
शव का निचला हिस्सा पानी में और ऊपरी हिस्सा बाहर था। गांव के बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के लोअर की जेब से 170 रुपये बरामद हुए हैं। लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान कराने का प्रयास जारी है। घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

