सेवराई। तहसील क्षेत्र के बीभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कई स्कूलों में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर प्रभारी चिकित्सक डॉ धनन्जय आनंद, सेवराई तहसील कार्यालय पर एसडीएम संजय यादव, भदौरा ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख नरगिस खान ने ध्वजारोहण किया। वही बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर तहसीलदार सुनील सिंह, एडीओ पंचायत अशोक यादव,सचिव ईश्वर चंद राय, कमाकांत सिंह,नितेश कुमार,राजीव शर्मा, विमलेश प्रजापति,पवन सिंह, संजना सिंह ,लकी सिंह,जमशेद राईनी, सोनू, रौशन कुशवाहा, मुकेश सिंह, डॉ हारून, औरंगजेब खान, तबरेज खान, निधि उपाध्याय, सुनीता देवी, कौशल कुमार, संजू शर्मा, रियाज खान, जहाँगीर ,धर्मेंद्र राम सिंहासन राम आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट
सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित आवास पर किन्नर समाज के द्वारा भी देश के इस महापर्व पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
किन्नर गुरु हिना। के निर्देश पर उनकी शिष्य रोशनी किन्नर ने आवास पर अन्य किन्नरों की मौजूदगी में ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान गाया। सभी किन्नरों एवं आस पास मौजूद लोगों को मिठाई खिलाकर 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। किन्नरों के द्वारा देश के इस महापर्व पर हिस्सा लेने की चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से होती रही।

