Site icon जनस्वराज हिंदी

ब्लॉक मुख्यालय से गहमर तक निकाला गया तिरंगा यात्रा

Oplus

oplus_131072

सेवराई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर खंड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम के नेतृत्व में स्थानीय ब्लाक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो ब्लाक के कई गावो से होते हुए गहमर आ कर समाप्त हुई।

oplus_131072

खंड विकास भदौरा त्रिवेणी राम ने भदौरा ब्लाक मुख्यालय से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी

oplus_131072

कार्यकर्ता, ब्लॉक कर्मचारी, सचिव, ग्राम प्रधान, बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी अन्य सभी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली।

यह तिरंगा यात्रा ब्लाक परिसर से शुरू होकर सेवराई तहसील मुख्यालय, भदौरा बस स्टैंड ,कामाख्या धाम होते हुए गहमर आकर समाप्त हो गया।गहमर पहुचने पर कोतवाल अशोक मिश्र ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए इसमें शरीक हुए। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम ने कहाकि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में आज तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को अपने घरों, दुकानों, वाहनों व अन्य प्रतिष्ठानों पर झंडा संहिता के तहत सम्मानपूर्वक तिरंगे झंडे को फहराने के लिए प्रेरित व अपील की गया। इससे न केवल राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति की भावना का संचार होगा बल्कि अपने तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान की भावना भी प्रबल होगा।

इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अरुण दुबे,एडीओ पंचायत अशोक यादव, एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव,ग्राम प्रधान गहमर बलवंत सिंह बाला, चौकी इंचार्ज सेवराई सुरेश कुमार मौर्य के साथ हर विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ गणमान्य लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

Exit mobile version