
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बीती रात हौसला बुलन्द चोरों ने एक ही साथ दो घरों को निशाना बनाया है। समान बिखरा होने पर लोगो को अनहोनी की आशंका हुई। पीड़ित परिवारों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए कार्यवाई का मांग किया है।
सेवराई गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी मिथुन कुमार गुप्ता पुत्र गुलाब चंद्र गुप्ता एवं महेंद्र प्रसाद गुप्ता पुत्र भगवान प्रसाद गुप्ता पुस्तैनी मकान है। बीती रात कुछ अज्ञात हौसला बुलन्द चोरों ने छत के रास्ते घर मे दाखिल हो गए। और घर नीचे बने गोदाम में कॉस्मेटिक के सामान सहित बिक्री के लिए रखे गए नगदी चुरा लिए। इसके बाद बगल के ही मिथुन गुप्ता के मकान में प्रवेश करके उनके अलमीरा पर रखें तीन मोबाइल भी चोरी कर लिए। सुबह लोगों की नींद खुलने पर लोगों ने समान बिखरा देखकर अनहोनी का आशंका हुई। देखते ही देखते घटना पूरे क्षेत्र में जंगल की आज की तरफ फैल गई मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा गण कोतवाली पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित मिथुन कुमार गुप्ता ने बताया कि वह मकान में खाना खाकर सोया हुआ था की तभी देर रात चोरों के द्वारा उसके घर के सभी मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। वही महेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ गुड्डू ने बताया कि वह परचून की दुकान चलते हैं और घर के पिछले हिस्से में ही गोदाम बनाकर रखे हुए हैं। पूरा परिवार दूसरे नवनिर्मित मकान में रहता है। चोरों के द्वारा गोदाम में घुसकर करीब हजारो रुपये के कॉस्मेटिक के समान चोरी कर लिए गए हैं। वहीं भदौरा बस स्टैंड स्थित रिंकू गुप्ता के दुकान से अज्ञात चोरों ने बिक्री का ₹25000 सहित बक्सा चोरी कर लिया है पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।घटना को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के करण कार्यप्रणाली पर भी संदेह होने लगा है।
इस संबंध में गहमर कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

