Site icon जनस्वराज हिंदी

हार्वेस्टर स्वामी का औंधे मुंह शव मिलने से फैली सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

IMG 20241205 WA0026

 

नगसर । स्थानीय थाना अंतर्गत आज गुरूवार को सिवान में नहर किनारे खेत में औधें मुंह हार्वेस्टर स्वामी अमित सिंह उम्र करीब 28 वर्ष निवासी हरपुर जनपद मऊ का शव मिलने से सनसनी फैल गई,इसकी जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई ।इसकी सूचना लोगों ने नगसर हाल्ट थाना पुलिस को दिया,शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया,आननफानन में थानाध्यक्ष दीपक कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये,और मृतक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन में पुलिस जुट गई।मृतक युवक के पास मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने इसकी सूचना मऊ स्थित परिजनों को दिया,मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,इसके तुरंत बाद परिजन वाहन से घंटे भर बाद नगसर हाल्ट थाना पहुंच गये,जहाँ पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया।घटनास्थल पहुंचे मृतक के भाई अजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई इस इलाके में धान काटने के लिए खुद का हार्वेस्टर लेकर मजदूरों को लेकर तीन दिन पूर्व आया था,भाई ने बताया कि वह बीते बुधवार की शाम को मजदूरों को नास्ते के लिए समोसा लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के गोंहदा नूरपुर सिवान में जा रहा था।
बताया कि काफी देर बाद भी उसका भाई हार्वेस्टर स्थल पर नहीं पहुंचा तो मजदूरों ने खोजना शुरु कर दिया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका,भाई ने बताया कि आज जब ग्रामीण नहर से होकर अपने खेतों की ओर जा रहे थे,कि नजर पडा देखा कि एक बाइक सवार औधें मुंह गिरा पडा है,तुरंत पास पहुंचे तो देखा कि वह मर चुका है।इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया,भाई ने बताया कि वैसे उसके मृतक भाई मृर्गी रोग से ग्रस्त था जिसका पहले से इलाज चल रहा था।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है,उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Exit mobile version