Site icon जनस्वराज हिंदी

हाई टेंशन तार की जद में आने से दो मवेशियों की मौत, विद्युत विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

IMG 20240831 WA0013

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत बरेजी गांव में जमीन से 3 फीट की ऊंचाई पर जा रहे हाई टेंशन तार की जद में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में जहां आक्रोश बना हुआ है वही पीड़ित पशुपालक ने संबंधित विभाग की अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए मुआवजे की मांग की है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार बिजली अधिकारी कर्मचारियों को है टेंशन तार जमीन से सटे होने की सूचना देते हुए इसे हटाने की मांग की गई थी बावजूद इसके लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के उदासीनता के कारण आज यह घटना घटित हुई।

लोगों ने बताया कि यह तो संयोग रहा कि मौके से पशुपालक भागकर अपनी जान बचाई नहीं तो कोई और बड़ी घटना हो सकती थी। बरेजी गांव निवासी सुधरी देवी पत्नी मोतीलाल चौधरी रोज की भांति आज शनिवार को अपनी दुधारू मवेशियों को नहलाने के लिए खेत की तरफ ले जा रहे थे की तभी ट्रांसफार्मर के पास से गुजरे हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई और करंट लगने की वजह से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही की कारण यह घटना घटित हुई है उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। अन्यथा की दशा में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version