Site icon जनस्वराज हिंदी

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बीएसएनएल टेक्नीशियन की मौके पर मौत,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

IMG 20240919 WA0032
oplus_131072

 

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास स्थित टावर पर काम कर रहा टेक्नीशियन की हाईटेंशन बिधुत करेंट की जद में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

चंदौली जनपद के विकास गुप्ता 28 वर्ष पुत्र कमला गुप्ता सिकंदरपुर बबुरी के निवासी हैं। जो बीएसएनएल टॉवर में बतौर टेकनिशियन कार्य करते थे। आज दोपहर वह भदौरा बस स्टैंड स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ कर कार्य कर रहे थे। कि तभी अचानक वह हाईटेंशन विधुत तार की जद में आ गए। करेंट लगने से वह टॉवर से सीधे नीचे गिर गए। आस पास मौजूद अन्य मजदूर एवं लोगो ने उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना परिवारीजनों को दिया गया। जिससे परिवार के लोगो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजन दहाड़े मार कर रोने बिलखने लगे। सेवराई चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार दुबे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Exit mobile version