Site icon जनस्वराज हिंदी

हनुमान स्पोर्टिंग क्लब सुरहा के तत्वधान में क्रिकेट मैच के उदघाटन में रामगढ़ बिहार की टीम ने रेवतीपुर को हराया

IMG 20250413 WA0058

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुरहा गांव में हनुमान स्पोर्टिंग क्लब के तत्वधान में रविवार को क्रिकेट मैच का उद्घाटन मैच रेवतीपुर बनाम बिहार के तरुईया रामगढ़ टीम के बीच खेला गया। जिसमे रेवतीपुर की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया
खेल 12 ओभर का हो रहा था पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ बिहार के
तरुईया ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 रन का लक्ष्य रेवतीपुर को दिया

जवाब में उत्तरी रेवतीपुर की टीम ने 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें बिहार की टीम ने अगले मैच अपनी जगह बना ली तरुईया रामगढ़ बिहार के तौसीफ ने 65 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई
इस मैच के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान देवल नरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर और खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर इस मैच का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है खिलाड़ियों को निराश और हताश नहीं होना चाहिए खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है एवं स्वास्थ्य के अलावा शरीरिक बनावट अच्छी होती है। खेल से ही लोग इस दुनिया में तरक्की कर सकते हैं और पूरे देश में और विदेश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं।
इस मौके पर सुधीर चौधरी , कन्हैया यादव ,विकास यादव, संतोष यादव शिवकुमार चौधरी रोशन चौधरी गोलू चौधरी संतोष चौधरी कृष्णानंद चौधरी अखिलेश चौधरी सरजू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे

Exit mobile version