Site icon जनस्वराज हिंदी

हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर गहमर पुलिस ने नोटिस किया चस्पा

IMG 20240811 WA0007

 

गहमर। हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के घर गहमर पुलिस ने रविवार की दोपहर पुरानी पुलिसिंग पद्धति को अपनाते हुए अभियुक्त के घर पर 84 बीएन एस एस की नोटिस चस्पा की। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव में विगत 23 जून को गाव के ही उपेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमे पुलिस द्वारा हत्या में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक आरोपी संजय चौधरी पुत्र शिवशंकर चौधरी तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस के हाथ नही लगा। रविवार को मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुरानी पुलिसिंग पद्धति अपनाते हुए डुगडुगी बजाकर धारा 84 बी एन एस एस के तहत नोटिस चस्पा की गई। पुलिस की इस कार्यवाही को देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही।

Exit mobile version